अकाल तख्त में पेश होंगे AAP के सिख मंत्री-MLA:CM भगवंत मान बोले- मुझे नहीं बुलाया; पेशी वाले मंत्रियों-विधायकों की पूरी लिस्ट देखिए

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के सिख मंत्री और विधायक कल तख्त श्री अकाल साहिब में पेश होंगे। सभी जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 पर अपना पक्ष रखेंगे। इस दौरान स्पीकर कुलतार संधवां भी साथ होंगे।

CM भगवंत मान ने कहा कि तख्त श्री अकाल साहिब की तरफ से हमारे MLA और मंत्रियों को कल बुलाया गया है। हमारे सारे विधायक-मंत्री वहां जाएंगे। सभी अपना लिखित जवाब देंगे। इसके बाद वह बाहर आकर अपना पक्ष रखेंगे। कुछ मंत्रियों से लिखित जवाब मांगा गया है, वह लिखित में देंगे। हम अकाल तख्त की सर्वोच्चता को नतमस्तक करते हैं। मैं भी राष्ट्रपति का कार्यक्रम छोड़कर वहां गया था।

उन्होंने कहा कि मुझे अकाल तख्त पर नहीं बुलाया गया है। मेरा मास्क पहनकर मेरी नकल करने वाले व्यक्ति के फर्जी वीडियो को भी पत्र के साथ श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री ने ये बातें रविवार को अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। उनके साथ AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे।

बता दें कि पंजाब में बेअदबी को लेकर AAP सरकार के बनाए नए कानून को लेकर अकाल तख्त सहमत नहीं है। इन मंत्रियों-विधायकों ने उसे क्यों मंजूरी दी, इसको लेकर उनसे जवाब मांगा जाएगा।

अब विस्तार से पढ़िए सीएम ने क्या कहा…

  • मंत्री-विधायक राज्य सरकार का पक्ष रखेंगे: CM ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के हर आदेश को सर्वोच्च मानते हुए पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ उसका पालन किया जाएगा। स्पीकर सहित मंत्री और विधायक सोमवार को वहां उपस्थित होकर विनम्रतापूर्वक राज्य सरकार का पक्ष रखेंगे।
  • मास्क वाला वीडियो अकाल तख्त को भेजेंगे: उन्होंने कहा कि मास्क लगाकर नकली और फर्जी वीडियो बनाया गया है। मास्क वाला वीडियो लेटर समेत अकाल तख्त साहिब को भेजेंगे। हम अकाल तख्त साहिब से मत्था लगाना या टक्कर लगाने की सोच भी नहीं सकते। अकाल तख्त से जो भी फैसला आएगा, उसका सामना करेंगे। विपक्षी दल इस मुद्दे को धार्मिक रंग देकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं।
  • मेरे लिए श्री अकाल तख्त साहिब सर्वोच्च: मुख्यमंत्री ने कहा मेरे लिए श्री अकाल तख्त साहिब सर्वोच्च है। वहां से प्राप्त हर आदेश का पालन किया जाएगा। तख्त साहिब का आदेश मेरे और मेरे परिवार के लिए हमेशा सर्वोपरि रहा है, है और रहेगा। मेरी श्रद्धा का प्रमाण यह है कि जब मुझे पहले श्री अकाल तख्त साहिब ने बुलाया था, तब मैं वहां उपस्थित होने के लिए भारत के राष्ट्रपति के एक कार्यक्रम को भी छोड़कर गया था।
  • गुरुद्वारों के बाहर सामाजिक बहिष्कार के पोस्टर: उन्होंने कहा जब धार्मिक पदों पर बैठे राजनीतिक रूप से नियुक्त लोग अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए एकतरफा निर्णय लेने लगते हैं, तब स्वाभाविक रूप से प्रश्न उठते हैं। शिरोमणि कमेटी ने अब गुरुद्वारों के बाहर मेरे सामाजिक बहिष्कार के पोस्टर लगाने का आदेश दिया है, लेकिन शिरोमणि अकाली दल या सुखबीर बादल के खिलाफ ऐसे पोस्टर कभी क्यों नहीं लगाए गए, जबकि उन्होंने खुद बेअदबी की घटनाओं की जिम्मेदारी स्वीकार की थी।
  • सुखबीर के खिलाफ पोस्टर क्यों नहीं लगे: मुख्यमंत्री ने कहा 2 दिसंबर को सुखबीर बादल और उनके साथियों ने श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष उपस्थित होकर अपनी गलतियां स्वीकार कीं, गुनाह कबूल किए, गोलीकांड की घटनाओं की जिम्मेदारी ली और यह भी माना कि संगत के खिलाफ आदेश जारी किए गए थे। क्या उस समय किसी ने गुरुद्वारों के बाहर उनके बहिष्कार के पोस्टर लगाए थे, जैसा आज मेरे विरुद्ध किया जा रहा है। संगत समझदार है और जनता सर्वोच्च है।
  • विपक्ष मेरे जनसमर्थन से घबराया हुआ है: मुख्यमंत्री ने कहा जब भी मैं गांवों, सामाजिक कार्यक्रमों और जनसभाओं में जाता हूं, वहां भारी जनसमर्थन मिलता है। विपक्षी दल इसे सहन नहीं कर पा रहे क्योंकि वे खुद ऐसा जनसमर्थन जुटाने में असमर्थ हैं। इस जोरदार समर्थन से इसी निराशा में वे मेरे खिलाफ निराधार आरोप लगाने लगे हैं। पंजाब के लोग ऐसी राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
अमृतसर में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

अमृतसर में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

अमृतसर में लवकुश और माता जानकी का मंदिर बनेगा अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने फैसला लिया है कि अमृतसर में लवकुश और माता जानकी के नाम से भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। अमृतसर पूरी दुनिया में सबसे पवित्र भूमि है। हर धर्म के यहां लोग और संस्थान हैं। मंदिर की डिटेल्स वगैरह के लिए बाद में वर्कआउट करेंगे।

केजरीवाल बोले- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में छोटे लोगों को पकड़ा उन्होंने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सिर्फ छोटे लोगों को पकड़ा है। बड़े-बड़े छोड़ दिए। पैसे गिनने वाले और चौकीदार को पकड़ा है। जिन 8 लोगों को पकड़ा, उनका पुलिस रिमांड भी नहीं लिया। उन्हें जेल भेज दिया। 2-4 दिन में उनकी बेल करा देंगे। सब कुछ इस मामले को ढकने की कोशिश है। ऐसा लगता है कि यह बहुत बड़ी चोरी है। एक आरोप ये लग रहा है कि 200 करोड़ की चोरी हुई और रिकवरी सिर्फ 80 लाख की हुई है।

क्यों तलब किए गए मंत्री और विधायक? पांच सिंह साहिबान के अनुसार, पंजाब सरकार ने जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को केंद्रीय सिख संस्थाओं से सलाह-मशविरा किए बिना पारित किया। साथ ही, श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से उठाई गई आपत्तियों को भी नजरअंदाज किया गया। चूंकि इस कानून को पंजाब कैबिनेट और विधानसभा की मंजूरी मिली थी, इसलिए जवाब-तलब के लिए पंजाब सरकार के सिख मंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के सिख विधायकों को 29 जून 2026 को श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में पेश होने के लिए तलब किया गया है।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *