सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की जीत पर मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली (राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आर्मेनिया के संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की शानदार जीत पर श्री निकोल पाशिन्यान को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि नया जनादेश श्री पाशिन्यान के नेतृत्व और भविष्य दृष्टि के प्रति आर्मेनिया के लोगों के अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।

श्री मोदी ने कहा कि वे भारत और आर्मेनिया के बीच सौहार्दपूर्ण और ऐतिहासिक संबंधों तथा सहयोग को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए श्री पाशिन्यान के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया:

“संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की शानदार जीत पर श्री निकोल पाशिन्यान को बधाई। नया जनादेश आपके नेतृत्व और भविष्य दृष्टि में आर्मेनिया की जनता के अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाता है। मैं भारत और आर्मेनिया के बीच सौहार्दपूर्ण और ऐतिहासिक मैत्री तथा सहयोग संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *