आईईपीएफए और सेबी 5 जून को भोपाल में ‘निवेशक शिविर’ का आयोजन करेंगे

नई दिल्ली (राजीव शर्मा):कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के अधीन निवेशक शिक्षा और संरक्षण कोष प्राधिकरण (आईईपीएफए) और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) भोपाल में 5 जून, 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एक दिवसीय ‘निवेशक शिविर’ का आयोजन करेंगे।

‘शिविर’ निवेशकों को बिना दावा किए गए लाभांश और शेयरों से संबंधित मुद्दों को हल करने में सहायता करने के लिए एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं प्रदान करने वाले मंच के रूप में कार्य करेगा। साथ ही, निवेशक सेवाओं और जमीनी स्तर पर शिकायत निवारण तंत्र तक सीधी पहुंच को सक्षम करेगा।

निवेश शिविर के माध्यम से आईईपीएफए का लक्ष्य निम्नलिखित प्रदान करना है:

छह से सात वर्षों से लंबित बिना दावा किए गए लाभांश और शेयरों की रिकवरी के लिए प्रत्यक्ष सहायता
मौके पर ही केवाईसी अपडेट और नामांकन संबंधी सेवाएं
लंबित आईईपीएफए ​​दावों से संबंधित मुद्दों में तत्काल सहायता और समाधान
निवेशक शिविर मॉडल निवेशकों, कंपनियों और रजिस्ट्रार एवं ट्रांसफर एजेंट (आरटीए) के बीच सीधे और मध्यस्थ-मुक्त संपर्क को बढ़ावा देता है। शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए कार्यक्रम स्थल पर विशेष सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बड़ी मात्रा में लाभांश का दावा न किए गए खातों वाली हितधारक कंपनियां निवेशकों से जुड़ने और उनकी चिंताओं को कुशलतापूर्वक दूर करने के लिए सक्रिय रूप से भाग लेंगी।

भोपाल शिविर, आईईपीएफए ​​के राष्ट्रव्यापी निवेशक संपर्क और जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य वित्तीय साक्षरता को सुदृढ़ करना, पारदर्शिता बढ़ाना और बिना दावा किए गए निवेशों को वापस पाने की प्रक्रिया को सरल बनाना है।

यह कार्यक्रम वृंदावन गार्डन, होशंगाबाद रोड (एनएच-12), आर्यन विंग्स कॉलोनी, श्री रामेश्वरम, बागमुगलिया, मिसरोद, भोपाल में आयोजित किया जाएगा।

इच्छुक आवेदक नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से शिविर के लिए पंजीकरण कर सकते हैं : www.iepf.gov.in

यह पहल पूरे देश में एक सुरक्षित, सुलभ और निवेशक-केंद्रित वित्तीय इको सिस्टम के निर्माण के प्रति आईईपीएफए की प्रतिबद्धता को दोहराती है। आईईपीएफए सतत वित्तीय साक्षरता पहलों और देशव्यापी सहयोगात्मक लोक संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से निवेशकों की शिक्षा, जागरूकता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *