धारा 301 पर कार्यवाही और एक ढांचागत समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भारत का अमेरिका के साथ वार्तालाप जारी

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):मेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूटीआर) ने भारत सहित 60 अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ वस्तुओं के आयात को रोकने के उपायों के संबंध में जांच पूरी कर ली है। परिणामस्वरूप, यूटीआर ने 1974 के अमेरिकी व्यापार अधिनियम की धारा 301 के अंतर्गत इन 60 अर्थव्यवस्थाओं से आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है। धारा 232 के अंतर्गत आने वाले शुल्क और कुछ अन्य उत्पादों को इन शुल्क प्रस्तावों से बाहर रखा गया है। वस्त्र और परिधान उत्पादों के लिए एक विशेष व्यवस्था का भी प्रस्ताव किया गया है, जिसके अंतर्गत चुनिंदा अर्थव्यवस्थाओं से एक निश्चित मात्रा में आयात को कम शुल्क दरों पर अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति दी जा सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित शुल्क को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है और हितधारक 22 जून 2026 तक सार्वजनिक सुनवाई में भाग लेने के लिए अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं। लिखित अनुरोध 6 जुलाई, 2026 तक जमा किए जा सकते हैं। सार्वजनिक सुनवाई 7 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी। यूएसटीआर प्रस्तावित उपायों पर अंतिम निर्णय लेने से पहले प्राप्त अनुरोधों और साक्ष्‍यों पर विचार करेगा।

भारत धारा 301 की कार्यवाही के अंतर्गत इस मामले पर अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखे हुए है। इसके साथ ही, भारत 2 फरवरी, 2026 को घोषित और 7 फरवरी, 2026 को जारी संयुक्त वक्तव्य के अनुसार, एक ढांचागत समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अमेरिका के साथ समानांतर रूप से वार्तालाप कर रहा है।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *