पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

पंजाब(गुरप्रीत सिंह): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात करेंगे, जहां वे राज्य से जुड़े अहम मुद्दे उठाने वाले हैं, जबकि दूसरी ओर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक तनाब लगातार बढ़ रही है।

सड़क परियोजनाएं और बुनियादी ढांचा
मुख्यमंत्री मान की केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान पंजाब में चल रही कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में देरी का मुद्दा प्रमुख रूप से उठने की उम्मीद है।

राज्य सरकार का मानना है कि सड़कों, पुलों और कलवर्ट से जुड़ी लंबित परियोजनाओं के धीमे क्रियान्वयन से कई क्षेत्रों में कनेक्टिविटी, परिवहन और आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है।

नकली बीजों के खिलाफ सख्त कानून की मांग
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक में मान के The Seeds (Punjab Amendment) Bill, 2025 को मंजूरी दिलवाने पर जोर देने की संभावना है, जिसे बीते वर्ष पंजाब विधानसभा ने पारित किया था।

यह प्रस्तावित कानून नकली या घटिया बीजों की बिक्री को संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध बनाने की कोशिश करता है, जिसमें दोषियों के लिए लगभग 1 से 3 साल तक की सजा और लाखों रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान रखा गया है, ताकि किसानों को नुकसान से बचाया जा सके।

क्योंकि यह बिल केंद्र के Seeds Act, 1966 में संशोधन से जुड़ा है, इसलिए इसके लागू होने से पहले केंद्र सरकार की मंजूरी आवश्यक है।

बढ़ता राजनीतिक टकराव
मान की दिल्ली यात्रा उस पृष्ठभूमि में हो रही है, जब पंजाब की AAP सरकार और बीजेपी नीत केंद्र के बीच टकराव तेज हुआ है, खासकर इस बात के बाद कि AAP के सात राज्यसभा सांसदों ने हाल ही में पार्टी छोड़कर भाजपा के साथ जाने का ऐलान किया, जिस पर AAP ने उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग वाला आवेदन राज्यसभा के सभापति को सौंपा है।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *