फाजिल्का जिले अरणीवाला निवासी 108 वर्षीय किशनाई बाई का आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बजुर्ग महिला का एक सप्ताह पहले स्वास्थ्य बिगड़ गया था। इसके चलते आज महिला का निधन हो गया । मृतक महिला के परिवार में अब चौथी पीढ़ी चल रही थी l हालांकि महिला की मौत के बाद बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए पारिवारिक सदस्यों ने पूरे गांव में पटाखे छोड़कर और ढोल बजाकर भांगड़े डाल उसका अंतिम संस्कार किया।
मृतक किशनाई बाई के पौते सुखजीत सिंह ने बताया कि उसकी दादी की उम्र करीब 108 साल थी l उनका जन्म भारत में ही हुआ था l उन्होंने बताया कि उसकी दादी एक सप्ताह पहले बीमार हो गई थी । जिसका इलाज चल रहा था कि आज उसका देहांत हो गया । उन्होंने बताया कि मृतक किशनाई बाई के दो लड़के और एक लड़की है l जिनकी शादी हो चुकी है और आगे उनके बच्चों की भी शादी हो चुकी है । जिनके भी आगे बच्चे हैं l

अंतिम बिदाई देती महिलाएं
परिवार में 75 से ज्यादा सदस्य
ऐसे में मृतक महिला चौथी पीढ़ी देखकर सांसारिक यात्रा पूरी कर गई है l उन्होंने बताया कि महिला के परिवार में 75 से अधिक पारिवारिक सदस्य हैं l यही वजह है कि इतनी उम्र बिताने के बाद आज उनकी अंतिम विदाई के मौके पर ढोल बजाकर और पटाखे बजाकर उन्हें अलविदा कहा गया है l घर से लेकर श्मशान भूमि तक ढोल बजते गए। और पारिवारिक सदस्यों ने नाच कर भांगड़े डाल मृतक महिला को अंतिम विदाई दी ।
