झारखंड के रामगढ़ में दर्दनाक हादसा, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के रामगढ़ जिले में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष(पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

“झारखंड के रामगढ़ जिले में हुई दुखद दुर्घटना के बारे में जानकर अत्यंत दुःख हुआ। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष(पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी”

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *