22
Nov
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प हरियाणा की युवा शक्ति को नशे के चंगुल से बचाकर उसे खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। नशे के सौदागरों के प्रति सरकार की नीति पूरी तरह कठोर है, जबकि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है। नशे का कारोबार करने वाले या तो यह धंधा छोड़ दें या हरियाणा छोड़ दें, प्रदेश की धरती पर उनके लिए कोई जगह नहीं है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को सिरसा जिले के कालांवाली में…
