22
Aug
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):आज ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित लोकसेवा भवन के राज्य सम्मेलन केंद्र में संस्थागत तंत्र को मजबूत करने, उपयुक्त प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने, परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने और देश भर के शहरों में मशीनो से स्वच्छता सेवाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से, "मिशन जीरो: स्वच्छता कार्य में होने वाली मौतों को समाप्त करना" विषय पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी ने शिरकत की। उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत; ओडिशा सरकार की मुख्य सचिव…
