02
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियाई खेलों में 4 दशकों से ज्यादा समय बाद स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने टीम की दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रेरक बताते हुए उसकी सराहना की और कहा कि यह सफलता असाधारण कौशल और टीमवर्क का परिणाम है। श्री मोदी ने टीम को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि यह सफलता समूचे राष्ट्र में हॉकी की लोकप्रियता बढ़ाने में मददगार होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहाः ‘‘भारतीय हॉकी के लिए एक बहुत ही विशेष क्षण! भारत…
