05
Oct
नई दिल्ली (राजीव शर्मा): उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ और कथित अपराधियों के बीच उस्मानपुर इलाके में हुई मुठभेड़ (क्रॉस-फायरिंग) में दो संदिग्ध घायल हो गए। घायल संदिग्धों की पहचान मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम के रूप में हुई है। दोनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अपने घर की ओर जाते समय उस्मानपुर के जंगली इलाके से गुजरने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित क्षेत्र में घेराबंदी की और…
