01
Aug
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक महिंद्रा थार में सवार युवक का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक चलती थार की खिड़की से आधा शरीर बाहर निकालकर रील बनाता दिखाई दे रहा है, जबकि वाहन तेज रफ्तार में अलग-अलग लेन बदलते हुए आगे बढ़ रहा है। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। वीडियो के वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वाहन के नंबर और वायरल फुटेज के आधार पर चालक एवं स्टंट करने…
