Sirsa News

सिरसा में BJP की पूर्व सांसद की बेटी बनीं HCS अफसर, दिल्ली में कर रहीं UPSC की तैयारी; मां IRS और पिता रहे IPS अधिकारी

सिरसा में BJP की पूर्व सांसद की बेटी बनीं HCS अफसर, दिल्ली में कर रहीं UPSC की तैयारी; मां IRS और पिता रहे IPS अधिकारी

सिरसा: हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) परीक्षा में सिरसा की पूर्व भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल की बेटी नीवा दुग्गल का चयन हुआ है। नीवा दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। उनके परिवार में पहले से ही प्रशासनिक सेवाओं का अनुभव रहा है। उनकी मां सुनीता दुग्गल भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी रह चुकी हैं, जबकि उनके पिता राजेश दुग्गल भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी रहे हैं। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने HCS और संबद्ध सेवाओं की परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इस परीक्षा में अभिषेक सरोहा ने 675…
Read More
डबवाली के सरपंच ने सम्मान लेने से किया इनकार, पंजोखरा विवाद के विरोध में जताई नाराजगी

डबवाली के सरपंच ने सम्मान लेने से किया इनकार, पंजोखरा विवाद के विरोध में जताई नाराजगी

सिरसा: हरियाणा के डबवाली क्षेत्र में सरपंच गगन रंधीर सिंह मट्टदादू ने एक कार्यक्रम में मिलने वाला सम्मान लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने यह कदम पंजोखरा साहिब से जुड़े विवाद और सिख संगत के विरोध के समर्थन में उठाया। बताया जा रहा है कि पंजोखरा साहिब मामले को लेकर सिख संगत और विभिन्न संगठनों में नाराजगी बनी हुई है। इसी के विरोध में सरपंच ने सम्मान स्वीकार करने से मना कर अपनी असहमति जाहिर की। सरपंच का कहना है कि जब तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक इस तरह के सम्मान को स्वीकार करना उचित नहीं होगा। उन्होंने सिख संगत की…
Read More
डबवाली में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

डबवाली में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा के सिरसा जिले के मंडी डबवाली में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बठिंडा रेलवे लाइन पर हुई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, जहां ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए रेलवे ट्रैक पर आवागमन प्रभावित रहा।…
Read More
सिरसा की बेटी सविता पूनिया को पद्मश्री सम्मान, जिले में खुशी की लहर

सिरसा की बेटी सविता पूनिया को पद्मश्री सम्मान, जिले में खुशी की लहर

हरियाणा के सिरसा जिले की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सविता पूनिया को देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सविता की इस उपलब्धि को सिरसा ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा और भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। सविता पूनिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर के रूप में कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी बेहतरीन गोलकीपिंग और नेतृत्व क्षमता ने भारत को अनेक महत्वपूर्ण मुकाबलों में सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। खेल के प्रति उनके समर्पण…
Read More