22
Jun
पंजाब पुलिस को अमृतसर में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार कर एक संगठित आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो विदेश में बैठे हैंडलरों के इशारों पर काम कर रहा था। आरोपियों के कब्जे से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी विदेश में बैठे गैंग ऑपरेटरों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर पंजाब में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस को यह भी पता चला है कि गिरोह पेट्रोल पंप लूट जैसी घटनाओं…
