12
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):जब नीतियां जमीन से बनती हैं और सरकार के सभी विभाग एक दिशा में मिलकर काम करते हैं तो कोई भी जिला विकास की दौड़ में पीछे नहीं रह सकता। यही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सुशासन की शैली है।" यह प्रेरक उद्गार केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर के भारत रत्न सी. सुब्रह्मण्यम सभागार में आयोजित 'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' (PMDDKY) के राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यक्त किए। देशभर से जुटे 50 से अधिक जिलों के कलेक्टर्स, वैज्ञानिकों और वरिष्ठ नीति-निर्माताओं को संबोधित करते हुए…
