14
Nov
ढाका(राजीव शर्मा): बांग्लादेश ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यावासन की मांग के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। देश के कानून मंत्री मोहम्मद आसादुज्जामान के हवाले से आई रिपोर्ट्स के अनुसार, अंतिम निर्णय अब नई दिल्ली के पास है। शनिवार को ढाका में रिपोर्टर्स से बातचीत करते हुए आसादुज्जामान ने कहा कि उनकी सरकार ने कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक सभी कानूनी शर्तें पूरी कर ली हैं और अब भारत के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय अखबार प्रथम आलो के हवाले से मंत्री का कहना था, “हमने कानूनी प्रक्रिया के हिस्से के…
