16
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस टावर का उद्घाटन केवल एक भवन के उद्घाटन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक दूरदर्शी सोच, शिक्षा के प्रेरणादायक दर्शन, भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और देश के भविष्य को आकार देने की प्रतिबद्धता का उत्सव है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि श्री श्री विश्वविद्यालय गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की असाधारण दूरदृष्टि का साकार रूप है और शिक्षा के प्रति गुरुदेव की समझ पारंपरिक अकादमिक शिक्षा की सीमाओं से कहीं आगे है। उन्होंने कहा कि पूर्वी ज्ञान और पश्चिमी विद्या के संगम के रूप में परिकल्पित इस विश्वविद्यालय ने वर्ष 2012 में…
