Sangrur News

संगरूर में CM आवास के बाहर बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

संगरूर में CM आवास के बाहर बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

पंजाब के संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब बेरोजगार सांझा मोर्चा और विभिन्न बेरोजगार यूनियनों के सदस्य अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हो गई।  प्रदर्शनकारी लंबे समय से लंबित सरकारी भर्तियों को जल्द पूरा करने, सभी विभागों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी करने, रिक्त पदों को भरने और भर्ती प्रक्रिया में लागू कुछ पात्रता शर्तों में राहत देने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप है…
Read More