16
Nov
हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला में गाड़ी के पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-15 में रविवार रात अपने दोस्त के प्लॉट पर बैठे एक युवक पर कुछ युवकों ने तीन से चार राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि युवक इस हमले में बाल-बाल बच गया। पीड़ित की शिकायत पर सांपला थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों और दो-तीन अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बहादुरगढ़ निवासी मयंक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार रात करीब 9 बजे सांपला के वार्ड नंबर-15 में अपने दोस्त…
