01
Aug
पंजाब में पिछले कई दिनों से चल रही सफाई सेवकों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस के साथ हुई बैठक के बाद सरकार और सफाई कर्मचारी यूनियनों के बीच सहमति बनी। समझौते के बाद यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने और पूरे राज्य में सफाई सेवाएं तुरंत बहाल करने का ऐलान किया। बैठक में पंजाब सरकार ने संविदा पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन के मासिक वेतन को ₹20,500 करने की घोषणा की, जो 1 अगस्त 2026 से लागू होगा। सरकार के अनुसार, यह वेतनमान प्रोबेशन पर कार्यरत नियमित सफाई कर्मचारियों के बराबर होगा। वेतन वृद्धि से राज्यभर के…
