03
Nov
रोहतक। हरियाणा के भिवानी जिले के 24 वर्षीय मर्चेंट नेवी कर्मचारी रोहित की दक्षिण अफ्रीका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करीब 50 दिन बाद मंगलवार को उसका पार्थिव शरीर भारत पहुंचा। परिजन शव को दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां वे दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं। परिवार ने शिपिंग कंपनी के आत्महत्या के दावे पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। रोहित भिवानी जिले के गांव मोहम्मद नगर मनफरा का रहने वाला था। वह चेन्नई की शिपिंग मैनेजमेंट कंपनी डॉल्फिन के माध्यम से मर्चेंट नेवी में एबल…
