29
Aug
नई दिल्ली (राजीव शर्मा): एक विशेष एनआईए अदालत ने नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा दायर आरोप पत्र (चार्जशीट) पर संज्ञान ले लिया है। केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में अपने मुख्य आरोप पत्र में 12 आरोपियों के नाम दर्ज किए हैं। इसके साथ ही, जारी जांच के तहत दो अतिरिक्त आरोपियों के नाम शामिल करते हुए एक पूरक आरोप पत्र (सप्लीमेंट्री चार्जशीट) भी पेश की है। मामले के विवरण के अनुसार, आरोपियों में से एक, उमर उन नबी, खुद उसी ब्लास्ट में मारा गया था,…
