28
Jul
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहाली (एसएएस नगर) जिले के डेराबस्सी में तैनात माइनिंग विभाग के सब-डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) रमनजोत सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के अनुसार यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की एंटी-करप्शन एक्शन लाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई। प्रारंभिक जांच में शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाने के बाद ब्यूरो ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एसडीओ ने उसके खिलाफ मिट्टी…
