Rajeev Sharma

सकुरा साइंस प्रोग्राम 2026 के अंतर्गत भारतीय विद्यार्थी जापान का दौरा करेंगे

सकुरा साइंस प्रोग्राम 2026 के अंतर्गत भारतीय विद्यार्थी जापान का दौरा करेंगे

दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (एमओई) के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) ने आज एनसीईआरटी, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सकुरा साइंस प्रोग्राम 2026 में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के एक दल को रवाना किया। इस समारोह में डीओएसईएल की अपर सचिव श्रीमती अर्चना शर्मा अवस्थी; एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी; तथा डीओएसईएल की आर्थिक सलाहकार श्रीमती ए. सृजा उपस्थित रहीं। सकुरा साइंस प्रोग्राम के अंतर्गत 24 मई से 30 मई 2026 तक भारत के 56 स्कूली विद्यार्थी और 4 पर्यवेक्षक जापान की यात्रा करेंगे। इस कार्यक्रम में घाना, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के…
Read More
गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर, वायुसेना स्टेशन, चांदीनगर में मैरून बेरेट की औपचारिक परेड

गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर, वायुसेना स्टेशन, चांदीनगर में मैरून बेरेट की औपचारिक परेड

दिल्ली(राजीव शर्मा):वायु सेना के 'गरुड़' बल के विशेष बलों के जवानों के प्रशिक्षण के सफल समापन के उपलक्ष्य में, 23 मई 2026 को गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (जीआरटीसी), वायु सेना स्टेशन चांदीनगर में मैरून बेरेट औपचारिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एवीएम राहुल गुप्ता, एसीएएस ऑपरेशन (अंतरिक्ष) ने परेड का निरीक्षण किया। गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर के कमांडेंट ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने गरुड़ कमांडो को उनकी सफल पासिंग आउट पर बधाई दी। उन्होंने युवा कमांडो को संबोधित करते हुए…
Read More
रक्षा मंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने शिरडी में एक निजी क्षेत्र के रक्षा विनिर्माण परिसर का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने शिरडी में एक निजी क्षेत्र के रक्षा विनिर्माण परिसर का उद्घाटन किया

दिल्ली(राजीव शर्मा):रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 23 मई, 2026 को शिरडी में निजी क्षेत्र की कंपनी एनआईबीई ग्रुप के रक्षा विनिर्माण परिसर का उद्घाटन करते हुए कहा, "जो राष्ट्र अपने हथियार स्वयं बनाता है, वह अपना भविष्य स्वयं लिखता है।" इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे। यह अत्याधुनिक परिसर उन्नत तोपखाने प्रणालियों, मिसाइल एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रॉकेट प्रणालियों, ऊर्जावान सामग्री तथा स्वायत्त रक्षा प्लेटफार्मों के निर्माण के लिए विकसित किया गया है।इस कार्यक्रम के अंतर्गत भारत की पहली 300 किलोमीटर की सार्वभौमिक रॉकेट प्रक्षेपण प्रणाली 'सूर्यस्त्र' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।…
Read More
डीपीआईआईटी ने भव्य योजना के कार्यान्वयन के लिए दिशा निर्देश दिए

डीपीआईआईटी ने भव्य योजना के कार्यान्वयन के लिए दिशा निर्देश दिए

दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने भव्य योजना के कार्यान्वयन के लिए विस्तृत परिचालन दिशानिर्देश जारी किए हैं। भव्य योजना एक ऐतिहासिक केंद्रीय क्षेत्र योजना है जिसका उद्देश्य देश भर में निवेश के लिए तैयार, विश्व स्तरीय औद्योगिक पार्क विकसित करना है। भव्य परियोजना को मेक इन इंडिया, पीएम गति शक्ति और भारत को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण गंतव्य के रूप में स्थापित करने के सरकार के व्यापक दृष्टिकोण के उद्देश्यों के अनुरूप एकीकृत औद्योगिक बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से भारत के विनिर्माण इकोसिस्टम को सुदृढ़…
Read More
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले में सरकार में नव नियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले में सरकार में नव नियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए

दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए इस अवसर को देश भर के हजारों युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन बताया। उन्होंने सरकारी सेवा में नए प्रवेशकों का स्वागत करते हुए रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर बल दिया। श्री मोदी ने कहा, “आने वाले वर्षों में आप सभी विकसित भारत के सपने…
Read More
रोजगार मेले के तहत नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

रोजगार मेले के तहत नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

दिल्ली(राजीव शर्मा):आज देशभर के हजारों युवाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। आज 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला है। आज आप सभी देश की विकास यात्रा में अहम भागीदार बन रहे हैं, जिम्मेदार भागीदार बन रहे हैं। रेलवे, बैंकिंग, डिफेंस, हेल्थ, एजूकेशन और दूसरे कई क्षेत्रों में आप सभी नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं। आने वाले वर्षों में विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। साथियों, यहां तक पहुंचने के लिए आप सभी ने लंबी तैयारी और कड़ा परिश्रम जरूर किया होगा। इस…
Read More
अमेरिकी विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की

अमेरिकी विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की

विदेश सचिव रुबियो ने प्रधानमंत्री को रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और जन-जन संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई निरंतर प्रगति के बारे में जानकारी दी। विदेश मंत्री रूबियो ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर अमेरिकी दृष्टिकोण साझा किया। प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की और संवाद और कूटनीति के माध्यम से संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के आह्वान को दोहराया। प्रधानमंत्री ने सचिव रूबियो से राष्ट्रपति ट्रम्प को उनकी हार्दिक शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया और कहा कि वे…
Read More
प्रधानमंत्री ने चीन में हुए कोयला खदान हादसे में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने चीन में हुए कोयला खदान हादसे में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया

दिल्ली(राजीव शर्मा):भारतीय लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति मिले, साथ ही उन्होंने शेष सभी लापता लोगों के शीघ्र और सुरक्षित बाहर निकलने की भी कामना की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: "चीन के शांक्सी प्रांत में एक खदान हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूँ। भारत के लोगों की तरफ से, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त…
Read More
उत्तराखंड में मुख्य सचिव ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

उत्तराखंड में मुख्य सचिव ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

उत्तराखंड (राजीव शर्मा):मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को आपदा नियंत्रण कक्ष, आईटी पार्क जाकर चारधाम यात्रा की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा को लेकर व्यवस्था चाकचौबन्द किए जाने हेतु जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि चारों धामों में श्रद्धालुओं को दर्शन सुगमता एवं सरलता से हों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन, बीकेटीसी एवं हितधारकों को आपसी सामंजस्य से सभी आवश्यक सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर पिछले वर्षों की भांति रात्रिकालीन दर्शन की व्यवस्था को…
Read More
चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब

चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब

देहरादून(राजीव शर्मा):चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 89 हजार 079 तीर्थयात्रियों ने चारधाम दर्शन किए। कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख के करीब पहुंच चुका है जबकि केदारनाथ में 07 लाख 82 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से आपदा प्रबंधन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल…
Read More