29
May
नई दिल्ली (राजीव शर्मा): उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के दावणगेरे में स्थित यूनिवर्सिटी बीडीटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लिया और युवाओं से भारत को प्रौद्योगिकीय रूप से आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इंजीनियरिंग संस्थानों पर समस्या-समाधानकर्ताओं, नवप्रवर्तकों, नैतिक नेताओं और राष्ट्र-निर्माताओं को तैयार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जो भारत को प्रौद्योगिकीय उन्नति और वैश्विक ज्ञान नेतृत्व की ओर ले जाने में सक्षम हों। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत प्रौद्योगिकी, नवाचार और युवाओं…
