17
Aug
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ में उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब कौमी इंसाफ मोर्चा (क्यूआईएम) और सहयोगी संगठनों की ओर से आयोजित मार्च टकराव में बदल गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक आदेशों के बावजूद चंडीगढ़ में प्रवेश करने की कोशिश के आरोप में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान, उनके बेटे ईमान सिंह मान समेत 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारी संगठनों के सदस्यों ने सुरक्षाकर्मियों का सामना किया और पंजाब राजभवन की ओर बढ़ते हुए…
