06
Sep
जीरा (फिरोजपुर)(गुरप्रीत सिंह): जीरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरप्रीत सिंह सेखों और उनके हजारों समर्थकों का आम आदमी पार्टी (आप) में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनता का यह भारी समर्थन पारंपरिक पार्टियों के खोखले दावों के मुकाबले काम की राजनीति में लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आप सरकार पंजाब की भलाई के लिए दिन-रात काम कर रही है, जिसके तहत 1,100 मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए गए हैं, किसानों के लिए दिन में बिजली और नहरी पानी मुहैया कराया गया है, जबकि 90% घरों…
