05
Sep
चंडीगढ़/समराला(गुरप्रीत सिंह):शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय में एक बुजुर्ग दलित महिला के साथ हुई कथित मारपीट और बेइज्जती के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब महिला विंग की ओर से शनिवार को समराला में एसडीएम कार्यालय के बाहर जिला स्तरीय जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व आप महिला विंग पंजाब की अध्यक्ष और मोगा से विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने किया। लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर और कई अन्य महिला नेता भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बादल परिवार और घटना में शामिल लोगों…
