05
Oct
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में सोमवार को हुई पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में रणजीतगढ़ विकास प्राधिकरण (RDA) विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही पीआईसीटीईएस के तहत कार्यरत संविदा गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने पर भी सहमति बनी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य रणजीत सागर बांध और शाहपुरकंडी बांध क्षेत्रों का नियोजित, टिकाऊ और इको-टूरिज्म केंद्रित विकास सुनिश्चित करना है। प्राधिकरण पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में एक वैधानिक निकाय के रूप में गठित होगा। इसे एकीकृत विकास, भूमि प्रबंधन, परियोजनाओं के क्रियान्वयन और…
