24
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पंजाब के तरनतारन जिले के ग्राम 'बूह हवेलियां' में आयोजित 'किसान चौपाल' में शिरकत कर अन्नदाताओं के साथ सीधा संवाद किया। खेतों के बीच किसानों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनते हुए श्री चौहान ने पराली जलाए बिना आधुनिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों और पंचायतों का अभिनंदन किया। उन्होंने दो टूक कहा कि वे कोई बड़ी राजनीतिक सभा करने नहीं, बल्कि एक सेवक के रूप में किसानों के बीच बैठकर उनकी बात समझने आए हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार…
