18
Sep
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने शुक्रवार को हिसार के सातरोड में नगर निगम द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह सेवा, जनभागीदारी और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के संकल्प को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा…
