16
Sep
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले के गोलुका गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दिशा देने और विकास की गति को आगे बढ़ाने का काम किया है। आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई से लेकर विकास और जनकल्याण तक, केंद्र सरकार ने देशहित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा और समर्पण की…
