07
Oct
पंचकूला में मंगलवार रात फर्जी लाल-नीली बत्ती लगाकर घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कार को करीब 5 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद सेक्टर-15 के पास रुकवाया। पुलिस ने कार का 30 हजार रुपए का चालान किया और उसे इंपाउंड कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे डीसीपी अमरिंदर सिंह सेक्टर-14 मार्केट के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक कार पर पड़ी, जिस पर अस्थायी नंबर प्लेट के साथ अवैध लाल-नीली बत्ती लगी हुई थी। कार में दो युवक सवार थे।…
