01
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला मंगलवार, 3 नवंबर, 2026 को केरलम के तिरुवनंतपुरम में संसद तथा राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों (पीएसी) के सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन सत्र में केरलम के मुख्यमंत्री श्री वी. डी. सतीशन; राज्य सभा के उपसभापति श्री हरिवंश; केरलम विधान सभा के अध्यक्ष श्री थिरुवनचूर राधाकृष्णन तथा केरलम विधान सभा की लोक लेखा समिति के सभापति श्री के. एन. बालगोपाल उपस्थित रहेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे। संसद की लोक लेखा समिति के सभापति श्री के. सी. वेणुगोपाल स्वागत भाषण देंगे, जबकि केरलम विधान सभा की उपाध्यक्ष…
