13
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा 13 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में राजभाषा के रूप में हिंदी के प्रगामी प्रयोग को सरकारी कामकाज एवं शासन-प्रशासन में बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजभाषा संबंधी प्रथम अखिल भारतीय सम्मेलन, 2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि दूरसंचार विभाग के सदस्य (वित्त) श्री मनीष सिन्हा के आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन से हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि सहित मंचासीन अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। दूरसंचार विभाग के सदस्य (वित्त), सलाहकार (टी), सलाहकार (ओ), उप महानिदेशक (समन्वय एवं प्रशासन), संयुक्त सचिव…
