09
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): श्री मुकुल वासनिक, संसद सदस्य, राज्य सभा की अध्यक्षता में विभाग-संबंधित शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने 9 अक्तूबर, 2026 को उच्चतर शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय से संबंधित "राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में सुधार और सुदृढीकरण" विषय पर 382वाँ प्रतिवेदन माननीय सभापति, राज्य सभा को प्रस्तुत किया। समिति ने 382वें प्रतिवेदन की तैयारी के दौरान उच्चतर शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय के सचिव; स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव; राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अध्यक्ष; राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक; डॉ. के. राधाकृष्णन, पूर्व सचिव, अंतरिक्ष विभाग एवं उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष…
