01
Aug
हरियाणा भाजपा ने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए नई प्रदेश टीम की घोषणा की है। जारी सूची में कई नए और अनुभवी नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस नई टीम में भव्य बिश्नोई और लक्ष्मण यादव सहित कई नेताओं को प्रदेश स्तर पर अहम पद दिए गए हैं। पार्टी के अनुसार, नई नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन का विस्तार करना, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और प्रदेश में भाजपा के जनसंपर्क अभियान को गति देना है। नई टीम में विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों के नेताओं को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया…
