08
Sep
काठमांडू (राजीव शर्मा): नेपाल में आई विनाशकारी अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने तबाही के गहरे निशान छोड़े हैं, जहां मृतकों की संख्या बढ़कर 1,356 हो गई है, जबकि राहत व बचाव एजेंसियां अब भी लापता हजारों लोगों की तलाश में जुटी हैं। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के अनुसार, 4,994 लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें कम से कम 589 विदेशी नागरिक शामिल हैं। बचाव दल अब तक 13,396 लोगों को सुरक्षित निकालने में सफल रहे हैं। यह आपदा 26 अगस्त को शुरू हुई थी, जब नेपाल-तिब्बत सीमा के करीब बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन…
