16
Aug
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उच्च शिक्षा तक पहुंच विद्यार्थी को अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने तथा शैक्षणिक और पेशेवर विकास के अवसरों का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। हालांकि उच्च शिक्षा और शोध करने की आकांक्षा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए आर्थिक कठिनाइयां और पारिवारिक दबाव बड़ी चुनौतियां बन सकते हैं। पुडुचेरी की 27 वर्षीय शोधार्थी सुश्री प्रियंका जी अपनी पीएच.डी. कर रही हैं। यह दर्शाता है कि फैलोशिप सहायता उच्च शिक्षा और शोध को किस प्रकार सहयोग प्रदान कर सकती है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति फैलोशिप (एनएफएससी) योजना का लाभ प्राप्त करने से पहले, उच्च शिक्षा के अपने सपने…
