05
Aug
जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर विनीत धीर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में ईंट-पत्थरबाजी में बदल गई। इससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मंदिर परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि झड़प में किन लोगों की भूमिका थी या क्या इसमें किसी आपराधिक गिरोह…
