22
Jun
चंडीगढ़ (गुरप्रीत सिंह): आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal एक बार फिर पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे के दौरान उनका मुख्य फोकस पंजाब के माझा क्षेत्र पर रहेगा, जिसे राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है। पार्टी नेतृत्व इस क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है। जानकारी के अनुसार, केजरीवाल अपने दौरे के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम ‘शिव नाम’ में भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के…
