01
Nov
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह ):राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि शक्तिपीठ मां भद्रकाली के दरबार में आकर उन्हें असीम शांति और ऊर्जा की अनुभूति हुई है। यह स्थान हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का महान केंद्र है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र में देशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शक्तिपीठ के पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने मंदिर परिसर में पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।…
