14
Sep
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार देर सांय को श्री राम भवन, खरड़ में आयोजित श्री राम कथा के भव्य समापन समारोह में सम्मिलित होकर प्रभु श्री राम जी की दिव्य कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने श्री राम भवन में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम जी का दिव्य चरित्र मानवीय मूल्यों, मर्यादा पालन, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और दृढ़ आचरण का अनुपम आदर्श है। उनका संपूर्ण जीवन हमें सत्य…
