18
Nov
कुलगाम (राजीव शर्मा): जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का वांछित कमांडर मोहम्मद लतीफ भट मारा गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान 9 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर और कुलगाम के एसएसपी ने उसे कई बार आत्मसमर्पण करने का मौका दिया, लेकिन उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के जांगलपोरा इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी से संबंधित विश्वसनीय खुफिया सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था। इलाके की घेराबंदी के दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी शुरू हो…
