03
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण-एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से संयुक्त अरब अमीरात के दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की है। इस खेप में दो-दो किलो के 650 डिब्बे शामिल हैं। इसका निर्यात उत्तर प्रदेश की कंपनी अमामा एक्सपोर्ट्स ने किया है। इस पहल से स्थानीय किसानों और किसान उत्पादक संगठन को निर्यातक के साथ जोड़ा गया है। इससे हिमाचल प्रदेश के बागवानी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के अवसर मिले हैं। अनार सीधे स्थानीय किसानों और…
