01
Aug
श्रीनगर (राजीव शर्मा): जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दो प्रवासी मजदूरों पर हुए आतंकवादी हमले में दूसरे मजदूर की भी जान चली गई है। अधिकारियों ने शनिवार को पुष्टि की कि घायल श्रमिक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना शुक्रवार शाम दक्षिण कश्मीर के केलम इलाके में स्थित एक ईंट भट्ठे पर हुई, जहाँ आतंकवादियों ने कथित तौर पर मजदूरों पर बिना किसी चेतावनी के गोलियां चला दीं। पहले पीड़ित दीपक रात्रे की हमले के तुरंत बाद और चिकित्सा सहायता मिलने से पहले ही मौत हो गई थी। दूसरे मजदूर भूपेंद्र का शुरुआत में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज…
