25
Nov
हरियाणा के नूंह में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर पुलिस से बचकर भाग रहे कथित पशु तस्करों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, सीआईए टीम उनका पीछा कर रही थी। इसी दौरान आरोपी गलत दिशा में कार लेकर भागने लगे और गांव गौयला के पास उनकी अर्टिगा कार सामने से आ रही बोलेरो कैंपर से टकरा गई। वहीं, घायल युवकों में से एक ने पुलिस की कहानी पर सवाल उठाते हुए गौ रक्षा दल की टीम पर जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। घटना…
