12
Sep
रुद्रप्रयाग (राजीव शर्मा): उत्तराखंड में ताजा बारिश ने केदारनाथ यात्रा को एक बार फिर बाधित कर दिया है। रुद्रप्रयाग जिले में चीरबासा हेलीपैड के पास मलबा और बोल्डर (पत्थर) गिरने से मुख्य पैदल रास्ता अवरुद्ध हो गया है। रास्ते पर आए इस मलबे के कारण केदारनाथ धाम की ओर बढ़ रहे श्रद्धालुओं की आवाजाही ठप पड़ गई है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने मार्ग को दुरुस्त करने और मलबा हटाने के लिए संबंधित टीमों को तुरंत मौके पर तैनात कर दिया है। खराब मौसम और मार्ग की संवेदनशीलता के मद्देनजर प्रशासन ने सोनप्रयाग और गौरीकुंड से तीर्थयात्रियों के…
