21
Aug
वाशिंगटन (राजीव शर्मा): फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन से कथित संबंधों के चलते कमल के रूप में पहचाने गए एक व्यक्ति के खिलाफ वांटेड नोटिस जारी किया है, जिसे अमेरिकी अधिकारियों ने लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध गिरोह से जोड़ा है। एफबीआई के अनुसार, कमल कथित तौर पर उस नेटवर्क से जुड़ा है जिस पर जबरन वसूली के जरिए व्यावसायिक गतिविधियों में बाधा डालने की साजिश रचने का आरोप है। जांचकर्ताओं का कहना है कि इस संगठन की कथित गतिविधियां कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य स्थानों तक फैली हुई थीं। यह मामला विभिन्न न्यायक्षेत्रों (ज्यूरिस्डिक्शन)…
