17
Aug
चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह):कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा ने राज्य के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए रिक्त सीटों पर 'ऑन द स्पॉट' दाखिला प्रक्रिया की घोषणा की है। इस प्रक्रिया के तहत रिक्त सीटों को भरने के लिए नए ऑनलाइन आवेदन पत्र 14 अगस्त, 2026 से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.admissions.itiharyana.gov.in पर आमंत्रित किए जा रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह दाखिला नए एवं पुराने दोनों आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर सीधे संस्थान स्तर पर किया जाएगा, जिसमें किसी भी प्रकार का कोई आरक्षण लागू…
